नावानगर: भगवंतपुर गांव में खेतों में भयंकर आग लगने से मची अफरातफरी, कई किसानों के कई बीघे की फसल जलकर हुई राख
भगवंतपुर गांव में खेतों में भयंकर आग लगने से अफरातफरी मच गई। एक साथ दर्जनों की संख्या में किसान खेतों की तरफ दौड़े लेकिन आग के विकराल रूप के आगे किसानो की हिम्मत हार गई। गरम हवा में छोटी से चिंगारी ने आग का बवंडर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार आगजनी की इस घटना में कई किसानों का फसल जलकर राख हो गया है।