नावानगर: पीपराढ़ गांव से दहेज हत्याकांड में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
पीपराढ गांव से दहेज हत्याकांड के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी मृतका के पति मनीष कुमार बताया जाता है। बता दें कि बीते 9 अप्रैल को पिपराढ़ गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। जिसको लेकर मृतका के पिता द्वारा पति, सास व ससुर पर दहेज के लिए हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज किया था।