लूनकरनसर: कलकल मुकलेरा में मिला हिरण का शव, शिकार की आशंका, शव पर मिला गोली लगने जैसा निशान
लूणकरणसर कस्बे के कलकल मुकलेरा की रोही में गोली मारकर हिरण शिकार किए जाने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीण ओमप्रकाश मेघवाल ने घटना की जानकारी सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे टाइगर फोर्स प्रदेशाध्यक्ष महिपाल सिंह ने बताया कि रोही में एक हिरण का शव पड़ा मिला, जिसके पेट पर गोली लगने जैसा निशान है।