लूनकरनसर: वार्ड 8 में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, अलमारी का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात की चोरी
अज्ञात चोरों ने वार्ड नंबर 8 में स्थित एक बंद घर को निशाना बनाया। परिवार में मृत्यु होने के कारण घर के सदस्य दूसरे घर गए हुए थे। सुबह लौटने पर उन्होंने देखा कि कमरे के ताले टूटे पड़े हैं और अंदर अलमारी का ताला भी टूटा मिला, वहीं कमरा पूरी तरह बिखरा हुआ था। घर के मालिक मनसा राम नाई ने बताया कि अलमारी से पांच हजार रुपये नकद, सोने–चांदी के जेवरात तथा गायब मिले।