लूनकरनसर: खेत से घर लौटते समय की मारपीट, लज्जा भंग करने का आरोप, लूणकरणसर थाने में मामला दर्ज
लूणकरणसर पुलिस थाने में महिला ने मारपीट करने ओर लज्जा भंग करने के आरोप में तीन जनों पर मामला दर्ज करवाया है। महिला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह ओर उसका पति मोटरसाइकिल पर सवार होकर खेत से घर लौट रहे थी। उस दौरान रामेश्वर लाल ओर मनीराम ने लाठी और लोहे की सांकल से मारपीट करने लगे और आरोपियो ने उसके कपड़े फाड़ दिए।