महाजन कस्बे में के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर कार को टक्कर मारने के आरोप में ट्रक चालक पर मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जून माह में हुए हादसे को लेकर महाजन चिकित्सा अधिकारी बलराम ने रिपोर्ट दी है कि महाजन कस्बे के पास ट्रक चालक ने लापरवाही और तेज गति से ट्रक चलाकर उसकी कार को टक्कर मार दी थी।