लूनकरनसर: शेखसर की रोही स्थित खेत में करंट लगने से किसान की हुई मौत
कालू थानाक्षेत्र के शेखसर गांव की रोही में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। शेखसर निवासी नारायण प्रकाश पुत्र मालाराम गोदारा ने कालू थाने में मर्ग दर्ज करवाई है। दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसके चाचा रामस्वरूप खेत में कृषि कार्य कर रहे थे, उस दौरान खेत में से गुजर रही 11 केवी की लाइन की चपेट में आ गए।