लूणकरणसर थाना क्षेत्र के धीरेरा स्थित भूखंड में घुसकर नुकसान करने के आरोप में तीन नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चेतन राम ने रिपोर्ट दी है कि लालचंद, रामलाल और खेताराम ने एक राय होकर प्रार्थी के भूखंड में प्रवेश किया और भूखंड में नुकसान कर आरोपियों ने गाली गलौज की तथा धमकी दी।