तालबेहट: पूराकलां रोड पर चलती बाइक से अनियंत्रित होकर गिरी महिला, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर
तालबेहट तहसील क्षेत्र के पूराकलां रोड पर बुधवार की रात्रि करीब 8 बजे एक महिला चलती बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे महिला घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहॉं डॉक्टरों के द्वारा महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर ऐम्बुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।