तालबेहट: हाइवे 44 पर ग्राम झरर के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हाईवे 44 ग्राम झरर के समीप बुधवार की शाम करीब 6 बजे बाइक में अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार एक महिला घायल हो गई। परिजनों के द्वारा घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहॉं डाक्टरों के द्वारा घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।