लालगंज: बागबहार नहर पुलिया चौराहे के पास पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया, कानूनी कार्रवाई के बाद भेजा जेल
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में पवई थाना की पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा व मय हमराह फोर्स ने पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी अर्जुन पुत्र रत्तीलाल गांव कोहड़ा निवासी को बागबहार नहर पुलिया चौराहे के पास से गिरफ्तार किया । पुलिस ने संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।