अशोक नगर: वार्ड नंबर 6 में दिव्यांग के घर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष, सुनी समस्याएं और अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
अशोकनगर समस्याओं को लेकर लोग अधिकारियों एवं नेताओं के पास पहुंचते हैं। लेकिन अशोकनगर नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया बुधवार को दोपहर 3 बजे शहर के वार्ड क्रमांक 6 में एक दिव्यांग के घर पहुंचे और उन्होंने शांतिपूर्वक उसकी समस्याएं एवं शिकायत सुनी इसके बाद नीरज मोरिया ने मौके से ही संबंधित अधिकारी को फोन लगाकर दिव्यांग की समस्या का हल करने के निर्देश दिए।