बरडीहा: बरडीहा में बीडीओ सह सीओ ने जन चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर ही किया समाधान
गढ़वा जिले के बरडीहा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बुधवार को लोका, मझिगांवां, लावाचंपा और बरछाबांध गांवों में पहुंचकर जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान सुनिश्चित किया। निरीक्षण के दौरान बरछाबांध गांव की बदहाल सड़कों और गलियों का जायजा लेते हुए बीडीओ ने इन्हें ग्राम सभा के