चूरू: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 3 लाख रुपए की ठगी, फेसबुक पर विदेश भेजने का दिया था विज्ञापन
Churu, Churu | Nov 13, 2026 चूरू जिले के एक दम्पति को ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने फेसबुक पर विदेश भेजने का विज्ञापन देकर संपर्क किया और फर्जी वीजा बनाकर भेज दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर चूरू के साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।