कुतुकपुर में नवनिर्वाचित सरपंच प्रतिनिधि व उपसरपंच का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, जताया आभार
हिण्डौन ग्राम पंचायत गुनसार के गांव कुतुकपुर में नवनिर्वाचित सरपंच शबनम बानो के प्रतिनिधि अफराज खांन एवं नवनिर्वाचित उपसरपंच इकबाल शाह का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।
गांव कुतुकपुर पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, साफा पहनाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ दोनों जनप्रतिनिधियों का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूरे गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला।सरपंच प्रतिनिधि अफराज खांन और उपसरपंच इकबाल शाह ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत की जनता ने जो विश्वास और समर्थन उन्हें दिया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत गुनसार और गांव कुतुकपुर के सर्वांगीण विकास के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। गांव में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाएगा, बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के विकास के लिए कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर गांव के गणमान्य नागरिक, युवा और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।