विंदापुरा में देव बाबा की सवामणी का आयोजन: सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पाई पंगत प्रसादी, आयोजकों का किया अभिनंदन
कुड़गांव ग्राम पंचायत पतरामपुरा के विंदापुरा गांव में देव बाबा की सवामणी एवं धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा व उत्साह के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने धोक लगाकर खुशहाली की कामना की और पंगत प्रसादी ग्रहण की।समारोह के दौरान शिक्षक संघ संयोजक गंगाराम प्रजापत एवं कमल माली ने आयोजनकर्ता विश्रामसिंह एवं समयसिंह गुर्जर का माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया।इस अवसर पर पूर्व उप प्रधान सियाराम गुर्जर, पूर्व सरपंच पूरन गुर्जर, सुरेंद्र गुर्जर, अध्यापक महाराजसिंह, कमल माली, गंगाराम प्रजापत सहित अनेक ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।