कानपुर: चमनगंज थाने की पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
चमनगंज थाने की पुलिस ने प्रेम नगर चौराहे के पास मेडिकल स्टोर के सामने से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से अवैध देशी शराब बरामद हुई है। थाना प्रभारी ने बताया अभियुक्त लियाकत अली को उपनिरीक्षक जय सिंह के नेतृत्व में गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्त के पास से 5 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई है। गिरफ्तार कर आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है।