कानपुर: जिलाधिकारी कानपुर नगर ने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए शहरवासियों से की अपील
जिलाधिकारी कानपुर नगर राकेश कुमार सिंह ने आगामी 13 मई को होने वाले निर्वाचन में प्रत्येक मतदाता से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने जनपद के सभी मतदाताओं से अपील की है, अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।