कानपुर: दादा नगर रेलवे पुल के नीचे दिल्ली लाइन के पास रेलवे लाइन के किनारे जंगल में लगी आग, रेलवे यातायात हुआ बाधित
दादा नगर रेलवे पुल के नीचे दिल्ली लाइन के पास भीषण गर्मी के चलते रेलवे लाइन के किनारे जंगल में अचानक आग लग गई। आग की सूचना पर दमकल की गाड़ी और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। आग बुझाने के बाद रेलवे यातायात को सुचारू रूप से चालू किया गया।