कानपुर: चमनगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांजे के साथ शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
चमनगंज थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।जिसके पास से पुलिस ने गांजा बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम को सफलता मिली है और अभियुक्त मोहम्मद अली को गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्त के पास से 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।