कानपुर: अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति ने कचहरी परिसर के डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा के जीर्णोद्धार के लिए एडीएम सिटी को सौंपा ज्ञापन
अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति ने कचहरी परिसर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वार की मरम्मत और जीर्णोधार के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ता रविंद्र शर्मा ने जानकारी दी की, ज्ञापन सौंप कर मांग की गई है की तत्काल इस द्वार का जीणोद्धार कर दिया जाए। जिससे बाबा साहब की जयंती को धूमधाम से मनाया जाए।