कानपुर: हरबंश मोहाल में चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा 50 लाख रुपए, डीसीपी ने दी जानकारी
हरबंश मोहाल पुलिस ने कलक्टरगंज चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक चार पहिया वाहन से 50 लाख रुपए बरामद किया है। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रकरण के विषय में एफएसटी टीम और आयकर विभाग को सूचना दी गई है। आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है।