कुलपहाड़: कुलपहाड़ नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों को एसडीएम ने दिलाई शपथ, नगर विकास में सहयोग की अपील की
कुलपहाड़ नगर पंचायत में शासन द्वारा मनोनीत सभासद राकेश भट्ट, सुरेंद्र बहादुर सक्सेना और रामकुमार खटिक को उपजिलाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया व अधिशासी अधिकारी प्रवेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नगर पंचायत के सभासदों सहित भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।