मरवन: मड़वन प्रखंड कार्यालय गेट पर अपनी मांगों को लेकर सो गया समाजसेवी
मड़वन प्रखंड कार्यालय में उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब प्रखंड के बड़कागांव दक्षिणी पंचायत के पंसस पति सह समाजसेवी लक्ष्मी देश रत्न प्रखंड कार्यालय गेट पर सो गए। उनका कहना था उनके द्वारा दिये गए गरीबो के आवेदन पर अभियान के कोऑर्डिनेटर ने कोई संज्ञान नहीं लिया । इस वजह से गरीब लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत बनाये गये शौचालय के लाभ से वंचित रह गए।