मरवन: करजा थाना क्षेत्र के फंदा स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में हुई लाखों की चोरी,इससे पहले भी हुई थी दो जगहों पर चोरी
करजा थाना क्षेत्र के महम्मदपुर खाजे पंचायत के फंदा स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के मुख्य द्वार का हैंडल काटकर बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने लाखों के सामान की चोरी कर ली। चोरों ने केंद्र से टीवी, इनवर्टर, बैटरी, पम्प व कुर्सी की चोरी कर ली। करजा थाना क्षेत्र स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में हुई ,एक माह में यह तीसरी चोरी है। करजा पुलिस जांच में जुट गई है।