मरवन: मड़वन प्रखंड के गवसरा पंचायत के बंगरी व अख्तियारपुर में पूर्व मंत्री ने किया जीर्णोद्धारित सामुदायिक भवन का उद्घाटन
मड़वन प्रखंड के गवसरा पंचायत के अख्तियारपुर व बंगड़ी में पूर्व मंत्री मो इसराइल मंसूरी ने जीरोद्धारित सामुदायिक भवन का फीता काट कर उद्घाटन किया । सामुदायिक भवन में विद्यालय संचालित हो रहा था, जो काफी जर्जर अवस्था में था। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने लगभग 8 लाख 80 हजार की लागत से जीर्णोद्धारित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया।