मरवन: करजा थाना क्षेत्र के करजा से बाइक की चोरी
करजा थाना क्षेत्र के करजा से अज्ञात चोरों ने भोज खाने पहुंचे एक व्यक्ति की स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी कर ली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिली । जिसके बाद मामले को लेकर सदर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर पताही निवासी अशोक साह ने करजा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया । मामला दर्ज होने के बाद करजा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।