फतुहा: नदी थाना पुलिस ने सिक्स लेन पुल से एक सीएनजी पर लोड 260 लीटर देसी शराब बरामद की
Fatwah, Patna | Sep 8, 2026 नदी थाना पुलिस ने सिक्स लेन पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान एक सीएनजी ऑटो पर लोड 260 लीटर देसी शराब के साथ चालक को गिरफ्तार किया है। चालक पटना मालसलामी के पीरदमरिया मोहल्ला निवासी मनीष कुमार है। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि शराब और सीएनजी ऑटो को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार किया गया है। राघोपुर दियारा से शराब ऑटो पर लोड कर पटना सिटी कि ओर जा रहा था।