Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी मामले में बोले हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष, कहा— ऐसी मानसिकता समाज में सौहार्द बिगाड़ने वाली है। दोषी युवक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने का साहस न कर सके।

Balrampur, Balrampur | Jun 10, 2026

MORE NEWS

बलरामपुर: NEET पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में भीम आर्मी-ASP का प्रदर्शन

बलरामपुर: NEET पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में भीम आर्मी-ASP का प्रदर्शन

Balrampur, Balrampur | Jul 25, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़।

दिल्ली: प्रदर्शनकारियो का प्रदर्शन रंग लाया, आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री को भेजा इस्तीफा।

NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और देशभर में छात्रों के बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' के जरिए इसकी जानकारी दी और अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। विपक्ष और छात्र संगठनों की तरफ से पिछले कई दिनों से उनके इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन और दबाव बनाया जा रहा था। सरकार के साथ वार्ता के नए दौर से ठीक पहले आया यह कदम शिक्षा व्यवस्था और छात्र आंदोलन से जुड़ी एक बड़ी और अहम राजनीतिक हलचल माना जा रहा है।

#BreakingNews
#BigNews
#LatestNews
#PoliticalNews
#IndiaNews
#DharmendraPradhan
#Resignation
#EducationMinister
#NEETControversy
#neetug
#StudentProtest
#NEETStudents

#JusticeForNEETStudents

#PoliticalMovement

ब्रेकिंग न्यूज़। दिल्ली: प्रदर्शनकारियो का प्रदर्शन रंग लाया, आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री को भेजा इस्तीफा। NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और देशभर में छात्रों के बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' के जरिए इसकी जानकारी दी और अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। विपक्ष और छात्र संगठनों की तरफ से पिछले कई दिनों से उनके इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन और दबाव बनाया जा रहा था। सरकार के साथ वार्ता के नए दौर से ठीक पहले आया यह कदम शिक्षा व्यवस्था और छात्र आंदोलन से जुड़ी एक बड़ी और अहम राजनीतिक हलचल माना जा रहा है। #BreakingNews #BigNews #LatestNews #PoliticalNews #IndiaNews #DharmendraPradhan #Resignation #EducationMinister #NEETControversy #neetug #StudentProtest #NEETStudents #JusticeForNEETStudents #PoliticalMovement

Balrampur, Balrampur | Jul 25, 2026

#बलरामपुर: थाना समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
भूमि विवादों में पुलिस-राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर जांच के आदेश, शिकायतों के त्वरित समाधान पर दिया जोर
बलरामपुर। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को थाना गौरा चौराहा में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना तथा कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। शेष प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनशिकायतों का प्रभावी समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रत्येक शिकायत का निस्तारण तथ्यों एवं अभिलेखों के आधार पर पारदर्शी तरीके से किया जाए, ताकि आमजन का प्रशासन और पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो।
उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच करने तथा प्राथमिकता के आधार पर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी विवादों का समय पर निस्तारण होने से अनावश्यक विवाद और कानून-व्यवस्था की समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।
थाना समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने थाना समाधान रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का भी गहन निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्व में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए लंबित एवं संवेदनशील मामलों की जानकारी ली और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान ऐसा हो जिससे शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो और समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का नियमित अनुश्रवण किया जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका निस्तारण कर शिकायतकर्ता को कार्रवाई से भी अवगत कराया जाए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय, उपजिलाधिकारी सदर, थाना प्रभारी गौरा चौराहा, राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

#बलरामपुर: थाना समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश भूमि विवादों में पुलिस-राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर जांच के आदेश, शिकायतों के त्वरित समाधान पर दिया जोर बलरामपुर। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को थाना गौरा चौराहा में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना तथा कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। शेष प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनशिकायतों का प्रभावी समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रत्येक शिकायत का निस्तारण तथ्यों एवं अभिलेखों के आधार पर पारदर्शी तरीके से किया जाए, ताकि आमजन का प्रशासन और पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच करने तथा प्राथमिकता के आधार पर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी विवादों का समय पर निस्तारण होने से अनावश्यक विवाद और कानून-व्यवस्था की समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा। थाना समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने थाना समाधान रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का भी गहन निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्व में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए लंबित एवं संवेदनशील मामलों की जानकारी ली और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान ऐसा हो जिससे शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो और समस्या का स्थायी समाधान हो सके। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का नियमित अनुश्रवण किया जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका निस्तारण कर शिकायतकर्ता को कार्रवाई से भी अवगत कराया जाए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय, उपजिलाधिकारी सदर, थाना प्रभारी गौरा चौराहा, राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Balrampur, Balrampur | Jul 25, 2026

#बलरामपुर: #मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 67 जोड़ों का विवाह व निकाह संपन्न, नवदंपतियों को मिला जनप्रतिनिधियों का आशीर्वाद

#बलरामपुर, 25 जुलाई। 
उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को तहसील बलरामपुर स्थित माया होटल में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुल 67 जोड़ों का विवाह एवं निकाह संपन्न कराया गया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के सम्मानजनक विवाह के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में परिजनों ने भाग लिया।
समारोह में 44 जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार एवं हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ, जबकि 23 जोड़ों का निकाह मुस्लिम परंपराओं के अनुरूप कराया गया। पूरे आयोजन में सामाजिक समरसता, सौहार्द और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। नवदंपतियों और उनके परिजनों ने नए जीवन की शुरुआत पर खुशी जताई।
कार्यक्रम में विधायक सदर पलटूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती शुक्ला, नगर पालिका परिषद बलरामपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि, ब्लॉक प्रमुख बलरामपुर, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, जिला विकास अधिकारी कमलेश सोनी, खंड विकास अधिकारी हरैया सतघरवा, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मानपूर्वक बेटियों का विवाह कराने का अवसर प्रदान कर सामाजिक समरसता को भी मजबूत कर रही है।
विधायक सदर पलटूराम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रति जोड़े मिलने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर ₹1 लाख कर दिया है, जिससे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत ₹64,000 सीधे कन्या के बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं, ₹21,000 की उपहार सामग्री प्रदान की जाती है तथा ₹15,000 विवाह समारोह के आयोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर व्यय किए जाते हैं।
समारोह स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। नवदंपतियों और उनके परिजनों के लिए भोजन, पेयजल, बैठने सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी। विवाह एवं निकाह की सभी रस्में गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुईं और पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

#balrampur #dmbalrampur

#बलरामपुर: #मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 67 जोड़ों का विवाह व निकाह संपन्न, नवदंपतियों को मिला जनप्रतिनिधियों का आशीर्वाद #बलरामपुर, 25 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को तहसील बलरामपुर स्थित माया होटल में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुल 67 जोड़ों का विवाह एवं निकाह संपन्न कराया गया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के सम्मानजनक विवाह के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में परिजनों ने भाग लिया। समारोह में 44 जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार एवं हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ, जबकि 23 जोड़ों का निकाह मुस्लिम परंपराओं के अनुरूप कराया गया। पूरे आयोजन में सामाजिक समरसता, सौहार्द और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। नवदंपतियों और उनके परिजनों ने नए जीवन की शुरुआत पर खुशी जताई। कार्यक्रम में विधायक सदर पलटूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती शुक्ला, नगर पालिका परिषद बलरामपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि, ब्लॉक प्रमुख बलरामपुर, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, जिला विकास अधिकारी कमलेश सोनी, खंड विकास अधिकारी हरैया सतघरवा, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मानपूर्वक बेटियों का विवाह कराने का अवसर प्रदान कर सामाजिक समरसता को भी मजबूत कर रही है। विधायक सदर पलटूराम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रति जोड़े मिलने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर ₹1 लाख कर दिया है, जिससे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत ₹64,000 सीधे कन्या के बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं, ₹21,000 की उपहार सामग्री प्रदान की जाती है तथा ₹15,000 विवाह समारोह के आयोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर व्यय किए जाते हैं। समारोह स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। नवदंपतियों और उनके परिजनों के लिए भोजन, पेयजल, बैठने सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी। विवाह एवं निकाह की सभी रस्में गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुईं और पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। #balrampur #dmbalrampur

Balrampur, Balrampur | Jul 25, 2026

बरेली के डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मोहित भारद्वाज दिल्ली प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे. खूब सरकार विरोधी नारे लगाए थे!
लौटकर कॉलेज पहुंचे तो उनको कॉलेज प्रबंधन ने नौकरी से टर्मिनेट कर दिया. डॉ भारद्वाज बरेली में सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष भी है!

बरेली के डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मोहित भारद्वाज दिल्ली प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे. खूब सरकार विरोधी नारे लगाए थे! लौटकर कॉलेज पहुंचे तो उनको कॉलेज प्रबंधन ने नौकरी से टर्मिनेट कर दिया. डॉ भारद्वाज बरेली में सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष भी है!

Balrampur, Balrampur | Jul 25, 2026