कसिया: दहेज प्रताड़ित पीड़िता ने देवरिया और कुशीनगर पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप
दहेज प्रताड़ना से जान बचाकर मायके भगकर कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही आयी पीड़िता ने बताया कि बीते 12 जुलाई को उसके पति और ससुलाल वालों ने उसकी हत्या करनी चाही थी। वह जान बच पाई फिर वह ससुराल से मायके आ गयी। पीड़िता ने देवरिया एसपी, रामपुर कारखाना पुलिस के अलावे कुशीनगर एसपी व विशुनपुरा पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन उसे कहीं से न्याय नहीं मिला है