कसिया: कसया के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर विद्युतकर्मियों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू, भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज करने की मांग
तमकुहीराज में एसडीओ विद्युत व भाजपा नेता के बीच हुए विवाद को लेकर आज विद्युतकर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कुशीनगर के कसया कार्यालय के समक्ष अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया गया है। उनका आरोप है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी कर रहा, और प्रशासन उनके ऊपर समझौता करने का दबाव बना रहा है। उनकी मांग है कि उनका मुकदमा दर्ज हो।