कसिया: चाफ फाटक के पास 3 दिन बाद मिली 55 वर्षीय महिला दारूदन का शव, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के चाफ रायपट्टी गांव में तीन दिन पहले नहर में डूबी महिला का शव बरामद हुआ। 55 वर्षीय दारूदन पत्नी शामतली का शव चाफ फाटक के पास पानी में तैरता मिला। विशुनपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई पूरी कर पीएम के लिए भेज दिया है, घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।