मंझनपुर: लोधन पुरवा राजहाई स्कूल में एनआईओएस परीक्षा में फर्जीवाड़े की शिकायत पर प्रिंसिपल और शिक्षकों पर केस दर्ज, जांच शुरू
शुक्रवार को कौशाम्बी डीआईओएस को सूचना मिली थी कि लोधन पुरवा राजकीय हाई स्कूल में इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान की एनआईओएस परीक्षा आयोजित है।अधिकारियों की टीम ने पुलिस साथ जाकर जांच किया।यह परीक्षा बिना सूचना के हो रही थी और 14 छात्र फ़र्जी मिले।मंगलवार को थाना प्रभारी पश्चिम शरीरा ने बताया कि सम्बंधित धाराओ में प्रिंसिपल और टीचर्स पर केस दर्ज किया गया है।