मंझनपुर: महावाघाट पुलिस ने मासूम नैंसी को गोली मारने वाले दरिंदे को दबोचा, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद, भेजा गया जेल
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महेवाघाट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। छह वर्षीय नैंसी को गोली मारने के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी राजेन्द्र कुमार उर्फ दीपक पुत्र रामचन्द्र को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुम्हियावां स्थित न्यू संजीवनी हॉस्पिटल के पास से गिरफ्तार किया है।