मंझनपुर: मंझनपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस, वक्फ बोर्ड में पारदर्शिता और गरीब मुसलमानों को न्याय दिलाने की पहल: सुरेश पासी
मंझनपुर भाजपा पार्टी कार्यालय में शनिवार को समय 4 बजे वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत कार्यशाला एवं प्रेस वार्ता आयोजित हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री एवं अमेठी के जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया वक्फ सुधार कानून गरीब, वंचित और पिछड़े मुसलमानों के अधिकारों को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम है।