मंझनपुर: कौशाम्बी में हीटवेव का कहर जारी, कड़कती धूप से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मुख्य चिकित्साधिकारी ने दी सावधानी बरतने की अपील
कौशाम्बी जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़कती धूप और भीषण गर्मी ने आमजन का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। हीटवेव के कारण सड़कें सूनी नजर आ रही हैं और लोग घरों में ही रहने को मजबूर हैं। सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे दोपहर के समय बेवजह घर से बाहर न निकलें। उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी में लू लगने का खतरा बढ़ जाता है।