मंझनपुर: मंझनपुर सर्किल के 6 थानों में थाना समाधान दिवस पर भूमि विवादों की भरमार, अधिकांश मामले रहे अनसुलझे
शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मंझनपुर सर्किल के छह थानों में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई, लेकिन अधिकतर मामलों का मौके पर समाधान नहीं हो सका। मंझनपुर थाना में भूमि विवाद के सात मामले सामने आए, जिनमें से मात्र एक का निस्तारण किया गया। करारी थाने में बारह मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें से दो का निपटारा संभव हो सका है।