मंझनपुर: छत से बेटी को धक्का देने के आरोपी को छह महीने बाद मंझनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
कौशाम्बी में मंझनपुर कस्बे में युवती को छत से धक्का देकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने करीब छह महीने से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को लगभग 11 बजे मुखबिर की सूचना पर आरोपी गोलू पुत्र गया प्रसाद उर्फ मोदी निवासी चमनगंज, मंझनपुर को दुर्गा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया।