बक्सर: बहुजन समाज पार्टी में टिकट को लेकर सियासी सस्पेंस खत्म, अभिमन्यु सिंह कुशवाहा को पार्टी ने दिया टिकट
Buxar, Buxar | Oct 12, 2025 बहुजन समाज पार्टी में चल रहा टिकट को लेकर सियासी सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया। पार्टी ने बक्सर विधानसभा क्षेत्र संख्या 200 से अभिमन्यु सिंह कुशवाहा के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी।पटना स्थित पार्टी कार्यालय में बिहार प्रभारी अनिल कुमार तथा पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में अभिमन्यु कुशवाहा को आधिकारिक रूप से टिकट दिया है।