मंडला: कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई, नारायणगंज में अमानक चावल वितरण पर सर्वेयर बर्खास्त
Mandla, Mandla | Apr 17, 2026 कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे के निर्देश पर नारायणगंज की देवहार उचित मूल्य दुकान से अमानक स्तर का चावल वितरण करने के मामले में गुणवत्ता सर्वेयर को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया गया है। शुक्रवार तीन बजे देवहार ग्राम से शिकायत मिलने पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, नारायणगंज एवं जिला प्रबंधक मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन ने संयुक्त निरीक्षण किया था।