धनौरा: गजराैला हाईवे पर कैंटर में घुसी कार, इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन हादसे में हुए घायल
टीवी शो इंडियन आइडल 12 के विजेता सिंगर पवनदीप राजन सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उत्तराखंड से नोएडा जाते समय उनकी कार गजरौला में हाईवे किनारे खड़े कैंटर में पीछे से टकरा गई। हादसे में उनके साथ मौजूद अजय मेहरा और चालक राहुल सिंह भी जख्मी हुए हैं। टीवी शो इंडियन आइडल 12 के विजेता सिंगर पवनदीप उत्तराखंड से नोएडा जाते समय सड़क हादसे में घायल हो गए।