धनौरा: गजरौला में भाजपा नेता की दुकान से धोखाधड़ी कर ₹8000 का सामान ले गए 2 युवक, घटना CCTV कैमरे में हुई कैद
गजरौला शहर के मोहल्ला महाजन बस्ती निवासी भाजपा के पूर्व वार्ड सभासद संजय अग्रवाल ने सरकारी अस्पताल के सामने नैना इलेक्ट्रॉनिक के नाम से एक दुकान खोल रखी है। सोमवार को 10:24 पर दो युवक उनकी दुकान पर पहुंचे दुकान पर भाजपा नेता का पुत्र सागर अग्रवाल बैठा हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों ने आठ हजार रुपए का सामान खरीदा और पैसे पेटीएम डालने की बात कही।