धनौरा: गजरौला हाईवे स्थित जीरो पॉइंट के पास कार सवार युवकों ने खिड़की से निकलकर किया खतरनाक स्टंट, वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दे कि रविवार को लगभग 5:00 बजे गजरौला थाना क्षेत्र में कार से स्टंट करते युवकों का वीडियो तेजी के साथ वायरल होना शुरू हो गया। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है। दरअसल यह वीडियो गजरौला हाईवे स्थित बृजघाट चौकी क्षेत्र के जीरो पॉइंट का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कार सवार युवक किसी बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे।