धनौरा: बछरायूं के गेस्ट हाउस में पत्नी ने पति को गैर महिला के साथ देख पुलिस को बुलाया, जांच शुरू
बछरायूं पति गैर महिला के साथ गेस्ट हाउस में गया तो पत्नी ने पीआरबी को फोन मिला दिया। जिसके बाद बछरायूं पुलिस गेस्ट हाउस में पहुंच गई। शिकायत पर दोनों को पकड़ कर थाने ले आई। पूछताछ में पता चला की महिला शिकायतकर्ता के पति के साथ गेस्ट हाउस को शादी के लिए बुक करने आई थी। फिलहाल दोनों को छोड़ दिया है। रविवार की सुबह करीब 10 बजे एक महिला ने 112 नंबर पर काल कर दी।