धनौरा: गजरौला थाना क्षेत्र के गांव लठीरा एतमाली में मामूली विवाद में जमकर हुई मारपीट, महिला की भी हुई पिटाई
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव लठीरा एतमाली में पूरन सिंह का परिवार रहता है। उनकी पत्नी शांतिया अपने खेत पर थी। एक मई दोपहर लगभग 4:00 के आसपास में उनके ही गांव के रहने वाले धर्मपाल, हिमांशु, दीपांशु, मुनेश,कुलदीप और चंद्रावती ने मारपीट करनी शुरू कर दी थी। इस मारपीट में शांतिया घायल हो गई थी। परिवार के लोगों ने उसे गजरौला अस्पताल में भी भर्ती कराया था।