कुढ़नी: कुढ़नी सीएचसी में सफल सिजेरियन प्रसव पुनः शुरू, महिलाओं को मिली बड़ी राहत
ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं के लिए राहत की खबर है। जिलाधिकारी डॉ कुमार गौरव के निर्देश के बाद सोमवार करीब शाम 5:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुढ़नी में पुनः सिजेरियन (सी-सेक्शन) प्रसव सफलतापूर्वक कराया गया। इससे प्रसव संबंधी जटिलता की स्थिति में स्थानीय महिलाओं को जिला मुख्यालय के बड़े अस्पतालों या निजी क्लीनिकों की दौड़ लगाने से राहत म