नगर परिषद सरई में जन विश्वास अभियान के तहत शिविर आयोजित, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ
जन विश्वास अभियान से शासन और आम नागरिकों के बीच मजबूत होगा विश्वास-राजेन्द्र मेश्राम
सिंगरौली, 13 नवंबर 2026। शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण, शासकीय सेवाओं को सहज एवं सुलभ बनाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर परिषद सरई में जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधायक श्री राजेन्द्र मेश्राम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संघप्रिय, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुंदरलाल साह की उपस्थिति में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
शिविर को संबोधित करते हुए विधायक श्री राजेन्द्र मेश्राम ने कहा कि जन विश्वास अभियान शासन की महत्वपूर्ण जनहितकारी पहल है। इसका उद्देश्य शासन और आम नागरिकों के बीच विश्वास को और मजबूत करना तथा शासकीय सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक सहजता से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को छोटी-छोटी समस्याओं के निराकरण के लिए बार-बार शासकीय कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं के समाधान की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ निराकरण करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। संबल योजना के अंतर्गत श्री छतरपाल, श्रीमती महरनिया, श्री राजकुमार साकेत एवं श्री नवाला को लाभ प्रदान किया गया। पेंशन योजना के तहत श्री मोहन प्रजापति, श्री गोपाल सिंह, श्रीमती लीलावती गुप्ता एवं श्रीमती तिजिया सिंह लाभान्वित हुए। वहीं स्वामित्व योजना के अंतर्गत सौरभ तिवारी, श्यामकली विश्वकर्मा एवं राधेश्याम विश्वकर्मा को लाभान्वित किया गया। इसी प्रकार पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत समपति, इन्द्रपाल, अनीलाल, दयाराम, जयदीप, प्रेमनारायण, संतोष कुमार, श्री विनय कुमार, राजकुमार, आशीष कुमार, श्याम सुंदर साकेत, लालचन्द्र, रमेश एवं सीता सहित अन्य हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। शिविर में उपस्थित नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। संबंधित विभागों द्वारा पात्र नागरिकों को योजनाओं से जोड़ने तथा प्राप्त समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही की गई।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Singrauli, Madhya Pradesh | Nov 13, 2026