बड़ौत: इब्राहिमपुर माजरा निवासी एक आरोपी को चेकिंग के दौरान अवैध चाकू सहित रमाला पुलिस ने किया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Apr 22, 2025 रमाला थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बताया कि आरोपी अख्तर पुत्र स्वर्गीय नूरा निवासी गांव इब्राहिमपुर माजरा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। जिसे SI प्रियांशु देशवाल एवं कांस्टेबल विकास यादव ने गिरफ्तार किया है