आंवला: आंवला परामर्श केंद्र ने तीन बिखरते परिवारों को फिर से जोड़ा, अब तक 188 परिवारों का पुनर्मिलन करा चुके हैं
Aonla, Bareilly | Sep 30, 2026 आंवला कोतवाली में बुधवार दोपहर चार बजे तक चले परामर्श केंद्र ने तीन बिखरते परिवारों को फिर से जोड़ा। केंद्र के सलाहकारों ने आपसी समझ से सुरभि पत्नी ओमेंद्र (तिगाई दत्तनगर, अलीगंज), प्रीति पत्नी संजीव (टांडा, आंवला) और पुत्री धनपाल पत्नी जितेंद्र (गरुइया, कुंवरगांव) का पुनर्मिलन कराया। तीनों जोड़े मनमुटाव भूलकर साथ रहने को राजी हो गए।