शेखपुरा: दूसरे पंचायत का भदौस पचना विद्यालय में एडमिशन नहीं होने पर छात्र छात्राओं ने किया जमकर हंगामा
दरियापुर-भदौस और बरुई गांव के सैकड़ो छात्र-छात्राओं पर भारी पड़ रहा है। यहाँ के विद्यार्थी अपने गांव के नजदीकी +2 उच्च विद्यालय भदौस,पचना में एडमिशन कराना चाहते है किन्तु पंचायत अलग रहने की वजह से विद्यालय के एचएम ने सरकार के आदेश का हवाला देते हुए एडमिशन लेने से साफ मना कर दिया। जिसको लेकर छात्र छात्राओं के द्वारा जमकर हंगामा किया गया और सड़क जाम कर दिया